|
|
||
| "इन्द्र-2012" सैन्य अभ्यासः टैंक चालकों की प्रतियोगिता |

|
रूसी गणराज्य बुर्यातिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास "इन्द्र-2012" के अंतर्गत रूसी और भारतीय टैंक चालकों के बीच एक प्रतियोगिता कराने की तैयारी की जा रही है। यह प्रतिस्पर्धा टी-72 टैंकों के चालक दलों के बीच होगी।
इसके दौरान टैंक चालकों को कल्पित शत्रु के ठिकाने को नष्ट करने के लिए तीन-तीन गोले दागने की अनुमति दी जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी के लिए वर्तमान में छोटे हथियारों और टैंकों से गोले चलाने के अभ्यास किए जा रहे हैं। आतंकवाद विरोधी इन संयुक्त रूसी-भारतीय सैन्य अभ्यासों में कुल 500 सैनिक भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 50 सैन्य वाहन भी जुटाए गए हैं। 09/08/12 The Voice of Russia |









