'इन्द्र-2012' युद्धाभ्यास में रूसी-भारतीय सैनिकों ने आतंकवादियों को घेरा

रूस की विश्व-प्रसिद्ध बायकाल झील के उस पार बुर्यतिया प्रदेश में रूस और भारत द्वारा किए जा रहे आतंकवाद-विरोधी संयुक्त अभ्यास में आज रूसी और भारतीय सैन्य-दस्तों ने आतंकवादियों के एक अड्डे को चारों तरफ़ से घेर रखा है। रूस के पूर्वी सैन्य क्षेत्र की प्रेस-सेवा ने यह जानकारी दी।

 indra2012-4

इस युद्धाभ्यास के दौरान उन इलाकों को पार करने का अभ्यास किया जा रहा है, जहाँ आतंकवादियों ने बारूदी-सुरंगें बिछा रखी हैं। इन क्षेत्रों को पार करके सैन्य-दस्ते आतंकवादी अड्डे पर हमला करेंगे।

 indra051

गुरूवार को इस युद्धाभ्यास का सबसे सक्रिय दौर होगा। गुरुवार को सेना लड़ाकू हवाई-जहाज़ों, तोपों और ग्रेनेड-लांचरों का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा वहाँ छाताधारी सैनिकों को भी उतारा जाएगा।

 indra2012-1

इन्द्र देवता के नाम पर ये रूसी-भारतीय संयुक्त युद्धाभ्यास सबसे पहले सन् 2003 में किए गए थे।

The Voice of Russia

15/08/12